ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

जल जीवन हरियाली मिशन के तहत सीएम नीतीश का समस्तीपुर दौरा आज, ई-रिक्शा पर बैठकर करेंगे निरीक्षण

SAMASTIPUR : सीएम नीतीश कुमार आज जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत 11 बजे समस्तीपुर के ताजपुर पहुंचेंगे. जहां ताजपुर प्रखंड के रामा पुर महेशपुर पंचायत स्थित जंगलाही पोखर का इस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : सीएम नीतीश कुमार आज जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत 11 बजे समस्तीपुर के ताजपुर पहुंचेंगे. जहां ताजपुर प्रखंड के रामा पुर महेशपुर पंचायत स्थित जंगलाही पोखर का इस योजना के तहत किए गए सौंदर्यीकरण का जायजा लेंगे.

सीएम ई रिक्शा पर बैठकर तालाब के आसपास के जगहों का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद जीविका द्वारा लगाए गए स्टॉल, कृषि विभाग की योजना आत्मा के सौजन्य से जीरो टिलेज विधि से लगाई गई गेंहू की खेती का मुआयना करेंगे.

इसके अलावे उद्यान विभाग द्वारा मिलचिंग और ड्रिप सिंचाई के माध्यम से लगाए गए गेंदा के फूल और काश्मीरी मिर्च की खेती का भी जायजा लेंगे. समस्तीपुर के डीएम शशांक शुभंकर, एसपी विकास वर्मन, डीडीसी बरुन मिश्रा समेत सभी वरीय अधिकारी मुख्यमंत्री के इस जल जीवन हरियाली यात्रा की पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरा इलाका सजधज कर तैयार है.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता