ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Crime News : दुर्गा मंदिर में दीप-आरती कर लौट रही लड़की से गंदा काम, 6 युवकों ने की हैवानियत

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब यह लड़की दुर्गा मंदिर से पूज

Bihar Crime News : दुर्गा मंदिर में दीप-आरती कर लौट रही लड़की से गंदा काम, 6 युवकों ने की हैवानियत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब यह लड़की दुर्गा मंदिर से पूजा कर लौट रही थी तब ही उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। यह मामला जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, किशोरी गांव के ही दुर्गा मंदिर में दीप-आरती कर घर लौट रही थी। इसी बीच पांच से छः की संख्या में मनचलों ने किशोरी के साथ जबरदस्ती एक सुनसान जगह में ले जाकर मुंह बांध का उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। उधर देर तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर चिंतित स्वजनों ने जब खोजबीन शुरू की तब वह सुनसान जगह पर मिली। पूछताछ में उसने स्वजनों को आपबीती सुनाई।


वहीं, अब स्वजनों के सूचना पर उजियारपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है की पीड़िता के परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी की पड़ताल में लगी हुई है। जल्द ही इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसको लेकर पुलिस एक्शन मोड में काम कर रही है।