ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

CAA-NRC के विरोध में सत्याग्रह में शामिल हुई CPM नेता सुभाषिनी अली सहगल, मोदी-योगी-शाह को बताया हिटलर

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में सीएए,एनआरसी के विरोध में पिछले 10 जनवरी से जारी सत्याग्रह में देश के जाने माने नेता इन्हें समर्थन देने पहुंच रहे है।शुक्रवार को पूर्व सांसद और सीपीए

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में सीएए,एनआरसी के विरोध में पिछले 10 जनवरी से जारी सत्याग्रह में देश के जाने माने नेता इन्हें समर्थन देने पहुंच रहे है।शुक्रवार को पूर्व सांसद और सीपीएम पोलित ब्यूरो सदस्य शुभाषिनी अली सहगल ने सत्याग्रह सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश मे इन अन्यायपूर्ण कानून का विरोध हो रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी,अमित शाह और योगी आदित्यनाथ हिटलर की तरह आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं।जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए कि इसी तरह श्रीलंका में भी लोगो की आवाज को दबाने की कोशिश की गई तो वहां गृह युद्ध छिड़ गया था।


सहगल ने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को बेहूदा और पागल तक करार देते हुए कहा कि वे शाहीन बाग के धरना में शामिल महिलाओं के बारे में अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे हैं लेकिन उन्हें शायद महिला शक्ति का एहसास नही है।केंद्र सरकार को सलाह देते हुए शुभाषिनी अली सहगल ने कहा कि सरकार को तुरन्त इस काले कानून को वापस लेने की घोषणा करनी चाहिए।


सुभाषिनी अली सहगल ने सीएम नीतीश कुमार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे तो पूरी तरह कन्फ्यूज्ड नेता हैं। नीतीश अपने दो नेताओ प्रशान्त किशोर और पवन वर्मा को संभाल नही पा रहे है तो वे एनपीआर को कैसे रोक पाएंगे।सहगल ने सभा मे 'मोदी-शाह से देश को चाहिए आजादी' के नारे भी लगाए।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता