ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार : वंदे भारत के बाद अब राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, एक यात्री घायल; 4 हिरासत में

SAMSTIPUR : वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बिहार के समस्तीपुर में कुछ असामाजिक तत्वों ने डिब्रूगढ़ से आ रही ट्रेन पर पत्थर

बिहार : वंदे भारत के बाद अब राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, एक यात्री घायल; 4 हिरासत में
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बिहार के समस्तीपुर में कुछ असामाजिक तत्वों ने डिब्रूगढ़ से आ रही ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिसमें कुछ यात्री घायल हो गए। इस मामले में आरपीएफ की टीम ने चार लोगों को हिरासल में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताक्ष कर रही है। 


मिली जानकारी के अनुआर, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (20503) सोमवार की शाम करीब 6.25 बजे जैसे समस्तीपुर स्टेशन के पीछे पहुंची। वहां मौजूद कुछ युवकों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। जिसमें कुछ यात्री चोटिल हो गए। जबकि एक यात्री के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस यात्री का नाम संतोष क्षेत्री बताया गया है। इसके साथ ही मेडिकल की टीम ने ट्रेन के अंदर जाकर यात्री का इलाज भी किया। 


वहीं, इस ट्रेन में सफर कर रहे संतोष क्षेत्री ने बताया कि- ट्रेन की बर्थ संख्या 66 पर सफर कर रहे थे। मेडिकल टीम ने वहां पहुंचकर उनका इलाज किय। इसकी वजह से राजधानी एक्सप्रेस 19 मिनट की देरी से खुली। वहीं घटना को लेकर आरपीएफ की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई। इस मामले में आरपीएफ ने चार संदिग्ध पत्थरबाजों को हिरासत में लिया है। रेलवे अस्पताल में मेडिकल कराए जाने के बाद इनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटना के संबंध में रेलवे के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।