ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार : इश्क लड़ाने में रोड़ा बन रहा था पति,पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर कर दिया ये कांड; जानिए क्या है पूरा मामला

SAMSTIPUR : इश्क का खुमार जब किसी के सर चढ़ता है तो फिर उसके लिए कुछ भी गलत या सही होता उसे बस यही लगता है कि वह जो कर रहा है सच बस उतना ही है। प्रेम में पड़े महबूब या महबूबा के लिए

बिहार  : इश्क लड़ाने में रोड़ा बन रहा था पति,पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर कर दिया ये कांड; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : इश्क का खुमार जब किसी के सर चढ़ता है तो फिर उसके लिए कुछ भी गलत या सही होता उसे बस यही लगता है कि वह जो कर रहा है सच बस उतना ही है। प्रेम में पड़े महबूब या महबूबा के लिए उसके आशिक में ही सारा संसार निहित होता है। लेकिन, इश्क का यह मामला तब बिगड़ जाता है जब इसमें किसी तीसरे की दखलअंदाजी हो जाती है और बात मौत तक पहुंच जाती है। 


दरअसल, समस्तीपुर पुलिस ने लव ट्राइंगल मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने  जिले में 10 जुलाई को कारोबारी की हुई हत्या का खुलासा किया है। यहॉँ सुजित जो मणिपुर में रहकर किराने की दुकान चलाता था उसे इसके दोस्त रत्नेश ने मौत के घाट उतरवा दिया था। दोस्त ने हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद छह लाख रुपए तीन बदमाशों को दिए। मतलब सुपारी किलर के जरिए दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या की घटना को अंजाम दिया। 


पुलिस ने बताया कि, इस मामले में अभियुक्त का मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते में जब दोस्त रोड़ा बना तो उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने किलर निक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही देसी पिस्टल को भी बरामद किया है। एसपी विनय तिवारी ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंन बताया कि मृतक सुधीर कुमार चौधरी और रत्नेश कुमार दोनों मणिपुर के इंफाल में रहकर साथ में कारोबार किया करते थे। इसी दौरान रत्नेश की मृतक की पत्नी से जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोस्ती प्यार में बदल गई। पुलिस की जांच के बाद इस घटना का खुलासा हुआ है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक की पत्नी और आरोपित दोनों एक दूसरे से छिप कर मुलाकात किया करते थे। धीरे- धीरे रत्नेश, सुधीर की पत्नी के प्यार में पागल होता चला गया और वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, सुधीर इस रिश्ते में रोड़ा बन चुका था। इसके बाद सुधीर को रास्ते से हटाने के लिए रत्नेश ने हत्या की खौफनाक साजिश रची और वैशाली जिले के 3 शूटर्स को 2-2 लाख रुपए में हायर किया।