ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : बाइक सवार बदमाशों ने चलती बस पर की फायरिंग, ड्राइवर को लगी गोली

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. ताजा मामला ताजपुर थाना के मोतीपुर सब्जी मंडी के पास की है. जहां बाइक सबार दो अपराधियों ने एक चलती बस

बिहार : बाइक सवार बदमाशों ने चलती बस पर की फायरिंग, ड्राइवर को लगी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. ताजा मामला ताजपुर थाना के मोतीपुर सब्जी मंडी के पास की है. जहां बाइक सबार दो अपराधियों ने एक चलती बस का काफी देर तक पीछा किया फिर बस धीमा होते ही बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बस के चालक को दो गोली लगी जबकि फायरिंग से बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गया.


इस घटना में बस ड्राइवर घायल हो गया. जिसके बाद उसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है.


अब तक मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों द्वारा इस घटना को लूटपाट की नीयत से अथवा किसी अदावत से अंजाम दिया गया है. इसका खुलासा फिलहाल नही हो पाया है. वही इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ताजपुर के कोल्ड स्टोर चौक पर एनएच 28 को जाम कर दिया है. वही मौके पर स्थानीय प्रशासन पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता