ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

समस्तीपुर में रिटायर्ड शिक्षक का गला रेता, लूट की नियत से घर में घुसे थे बदमाश

SAMASTIPUR : जिले के दलसिंहसराय शहर में लूटपाट की नियत से घर में घुसे बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक का गला रेत दिया. घटना रविवार देर रात की है. गंभीर रुप से घायल शिक्षक को इलाज क

समस्तीपुर में रिटायर्ड शिक्षक का गला रेता, लूट की नियत से घर में घुसे थे बदमाश
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : जिले के दलसिंहसराय शहर में लूटपाट की नियत से घर में घुसे बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक का गला रेत दिया. घटना रविवार देर रात की है. गंभीर रुप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया गया. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

मामला भगवानपुर चकशेखु वार्ड संख्या 5 के सहाय साह ठाकुरवारी की है. बताया जा रहा है कि रिटायर्ड शिक्षक योगेंद्र साह और उनकी पत्नी घर में थी. पत्नी नीचे के कमरे में थीं, जबकि योगेंद्र साह पहली मंजिल के कमरे में सोए हुए थे. 

रविवार की देर रात बदमाश उनके पड़ोसी के घर के बाहरी गेट की दीवार के सहारे पहली मंजिल पर चढ़ गए. तभी शिक्षक की नींद खुल गई. जिसे देख बदमाशों ने धारदार हथियार से शिक्षक पर हमला बोल दिया. जिससे शिक्षक की उंगली कट गई और फिर हत्या की नीयत से गला रेत दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. शिक्षक को होश आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.