ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

समस्तीपुर पहुंचीं दिलमणि मिश्रा, कहा- रेप के दोषियों को मिले हैदराबाद वाली सजा

SAMASTIPUR : हैदराबाद,बक्सर और फिर समस्तीपुर में हुई एक नाबालिग लड़की की हत्या और एक युवती को जिंदा जला दिए जाने की घटना पर संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAMASTIPUR : हैदराबाद,बक्सर और फिर समस्तीपुर में हुई एक नाबालिग लड़की की हत्या और एक युवती को जिंदा जला दिए जाने की घटना पर संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा के नेतृत्व में आयोग की टीम रविवार को समस्तीपुर पहुंची।  उन्होनें दोनों घटना पर अबतक हुई पुलिसिया कार्रवाई पर समस्तीपुर एसपी विकास वर्मन समेत पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

एसपी ने महिला आयोग की टीम को बताया है कि बंगड़ा में मिली नाबालिग छात्रा की शिनाख्त अब तक नही हुई है,उसके डेडबॉडी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के साथ रेप होने की पुष्टि नहीं हुई है।गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी।जबकि वारिसनगर के गोही चौर में जलाकर मार दी गई युवती की पहचान भी नही हो पाई है।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से शव के अवशेष और दूसरी साक्ष्य को इकठ्ठा कर ले गई है वहीं बचे हुए हाथ के पार्ट को डीएनए जांच में भी भेजा गया है।

महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने पुलिस  कार्रवाई पर संतोष जाहिर करते हुए बताया कि पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच कर रही है।उम्मीद है कि जल्द ही दोनों मामलों का खुलासा हो जाएगा।

वहीं हैदराबाद में गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराने के मामले पर मची राजनीतिक बहस पर महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा कि हैदराबाद पुलिस की यह कार्रवाई बिल्कुल सहीं है।जिस तरह से बच्चियों,लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप की घटना हो रही है,इसी तरह से आरोपियों का एनकाउंटर कर देने से बदमाशों में डर पैदा होगा और वे इस तरह की घटना करने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर होंगे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता