ब्रेकिंग
जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....

इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियो

अपनी जान जोखिम में डालकर बेहोश हुए सांप को CPR देकर उसे मरने से बचाया। मिली जानकारी के अनुसार जिस फ्रैक्ट्री में सांप घुसा था, वहां केमिकल होने के कारण सांप बेहोश हो गया और उसके पेट में पानी भर गया था, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई थी।

गुजरात न्यूज
युवक अस्पताल में भर्ती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इंसानों को CPR देते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन अब सांप को CPR देते तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरें गुजरात के वलसाड स्थित वापी की है, जहां GIDC क्षेत्र में संजय पवार नामक एक व्यक्ति ने बेहोश पड़े सांप को CPR देकर जान बचाने की कोशिश की। बताया जाता है कि सांप एक फैक्ट्री में घुस गया था, जहां केमिकल के कारण वो अचेत हो गया था। तब सांप पकड़ने वाले संजय ने उसकी जान बचाई। 


सांप पकड़ने वाले संजय पवार ने अपनी जान जोखिम में डालकर बेहोश हुए सांप को CPR देकर उसे मरने से बचाया। मिली जानकारी के अनुसार जिस फ्रैक्ट्री में सांप घुसा था, वहां केमिकल होने के कारण सांप बेहोश हो गया और उसके पेट में पानी भर गया था, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई थी। सांप पकड़ने वाले संजय पवार ने हिम्मत दिखाते हुए बेहोश सांप को मुंह से सीपीआर दिया। CPR देने के बाद सांप धीरे-धीरे होश में आ गया। जिसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। 


सांप के संपर्क में आने से संक्रमण के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर संजय पवार को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। लोग संजय पवार की मानवता और जीव प्रेम की सराहना कर रहे हैं। संजय पवार ने सांप की जान बचाकर यह संदेश दिया कि इंसानियत जिंदा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स यूजर पूजा राकेश ने यह वीडियो अपलोड किया है। नीचे देखिये वीडियो...








टैग्स