ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

भ्रष्टाचार के आरोपी हेडमास्टर पर गिरी गाज, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुआ सख्त एक्शन

Bihar News: सीवान के महाराजगंज में तैनात शिक्षक को भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त एक्शन लिया है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: अवैध परीक्षा शुल्क वसूलने, चेतना सत्र में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ अपमानजनक व्यवहार तथा भ्रष्टाचार के आरोपों में शिक्षा विभाग ने सोमवार को एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था।



निलंबित किए गए हेडमास्टर खुर्शीद हुसैन अंसारी सीवान के महाराजगंज स्थित प्रैक्टिकल उच्च विद्यालय, सिकटिया में कार्यरत थे। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। 



निलंबन के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई है। जांच के लिए पीएम पोषण योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को संचालन पदाधिकारी तथा महाराजगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी बनाया गया है। 



निलंबन अवधि में अंसारी का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, जीरादेई तय किया गया है। उनके खिलाफ आरोपपत्र अलग से गठित किया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता