ब्रेकिंग
पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

छठ पूजा के बीच समस्तीपुर में जूट मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने एक अपराधी को पकड़ा

समस्तीपुर में छठ पूजा के बीच अपराधियों ने जूट मिल कर्मी मंटुन सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी, भीड़ ने एक अपराधी को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

बिहार
हत्या से सनसनी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। इसके बावजूद कल्याणपुर थाना के शिवनन्दनपुर भगवती स्थान के पास भारी भीड़ की मौजूदगी में अपराधियों ने एक जूट मिल कर्मी को मौत को घाट उतार दिया। गोली मारकर कर्मी की हत्या कर दी। सरेआम हुई इस हत्या की घटना ने बिहार पुलिस के साथ ही चुनाव के लिए जगह जगह तैनात अर्ध सैनिक बल के जवानों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।


घटना सोमवार के करीब साढ़े सात बजे की है जब छठ के संध्या अर्घ्य के बाद काफी संख्या में लोग गांव के भगवती स्थान के पास जुटे हुए थे,इसी में रामेश्वर जूटमिल का कर्मी मंटुन सहनी भी कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी बीच इलाके के ही काफी कुख्यात अपराधी रामजनम सहनी अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और मंटुन सहनी के साथ किसी बात को लेकर बकझक होने लगा और अचानक रामजनम सहनी ने पिस्टल से मंटुन पर फायरिंग शुरू कर दी।


करीब चार गोली लगते ही मंटुन सहनी की मौके पर ही मौत हो गई।फिर भी स्थानीय लोग मंटुन को सदर अस्पताल लेकर गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।हत्या के बाद सभी अपराधी भागने लगे लेकिन आसपास के लोगो ने मुख्य हत्यारा रामजनम सहनी की घेर कर दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी फिर उसे मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया।बाकी अपराधी बाइक छोड़कर भाग निकले।


पिटाई से जख्मी अपराधी की हालत भी नाजुक बताई गई है जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करने के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हत्या की वजह का खुलासा न तो मृतक के परिजन और न ही पुलिस ही कर पा रही है।लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि इलाके का कुख्यात अपराधी रामजनम सहनी जूटमिल के कर्मी और पदाधिकारियों से लेवी वसूलने का काम करता था।


जो कोई इससे इंकार करते उसके साथ मारपीट की जाती थी।आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से मृतक के साथ उसकी बकझक हुई फिर हत्या कर दी गई।हालांकि पुलिस द्धारा पूरे मामले का खुलासा होना बाकी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी।पर्व त्योहार और विधानसभा चुनाव को लेकर चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस सरेआम हत्या को लेकर आसपास के लोगों में पुलिस के प्रति काफी असंतोष देखा जा रहा है। 

टैग्स