ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

शहीद की अंतिम यात्रा में चल पड़ा हजारों का कारवां , 'भारत माता की जय' से गूंज उठा आसमान

SITAMARHI:जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शहीद सुशील कुमार सिंह का शव आज उनके पैतृक गांव मेजरगंज के डुमरा चला पहुंचा तो उनकी शव यात्रा में पूरा कारवां ही पीछे-पीछे चल पड़ा। भारत माता क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SITAMARHI:जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शहीद सुशील कुमार सिंह का शव आज उनके पैतृक गांव मेजरगंज के डुमरा चला पहुंचा तो उनकी शव यात्रा में पूरा कारवां ही पीछे-पीछे चल पड़ा। भारत माता की जय के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। 


आर्मी का टीम अपने साथ शहीद सुशील कुमार सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर पहुंची तो उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। बच्चे-बूढ़े-जवान और महिलाएं सभी शहीद सुशील कुमार सिंह की एक झलक पाने को बेताब थे। गांव वाले उनकी बहादुरी की ही चर्चा कर रहे हैं। उधर सुशील कुमार सिंह के परिवार वालों के बीच मातम पसरा था। सभी का रो रो कर बुरा हाल है और पत्नी पूरी तरह बदहवास हो चुकी हैं। 


सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना इलाके के डुमरी कला गांव के रहने वाले आर्मी जवान सुशील कुमार सिंह श्रीनगर में पोस्टेड थे। श्रीनगर में  हुई बर्फबारी के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि सुशील ने 2016 में जालंधर में आर्मी की नौकरी ज्वाइन की थी। इसी महीने के पहले हफ्ते सुशील जालंधर से श्रीनगर ट्रांसफर होकर आए थे। बीते 6 फरवरी को वे गांव से ड्यूटी ज्वाइन करने रवाना हुए थे।  वर्ष 2015 में सुशील ने आर्मी ज्वाइन की थी और पिछले साल 20 मई, 2019 को उनकी शादी हुई थी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता