ब्रेकिंग
BPSC 72वीं भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1230 पदों के लिए 7 मई से आवेदन शुरूपटना में गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव, कमरे से मिलीं यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाएंगांधी मैदान में जलजमाव के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 50 मशीनों से पानी निकालने का काम जारी सहरसा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 17 अधिकारियों का तबादला, सदर समेत कई थानों में नए थानाध्यक्षबंगाल और असम में सरकार गठन की तैयारी तेज, भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक किए नियुक्त; शाह और नड्डा को मिली अहम जिम्मेवारीBPSC 72वीं भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1230 पदों के लिए 7 मई से आवेदन शुरूपटना में गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव, कमरे से मिलीं यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाएंगांधी मैदान में जलजमाव के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 50 मशीनों से पानी निकालने का काम जारी सहरसा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 17 अधिकारियों का तबादला, सदर समेत कई थानों में नए थानाध्यक्षबंगाल और असम में सरकार गठन की तैयारी तेज, भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक किए नियुक्त; शाह और नड्डा को मिली अहम जिम्मेवारी

सहरसा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 17 अधिकारियों का तबादला, सदर समेत कई थानों में नए थानाध्यक्ष

सहरसा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 पुलिस अधिकारियों का तबादला। सदर थाना सहित कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की पहल।

बिहार न्यूज
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की पहल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां जिले में अपराध पर नकेल कसने और विधि-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से सहरसा पुलिस महकमे में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के 17 पुलिस पदाधिकारियों (इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले में कई प्रमुख थानों के थानेदार बदल दिए गए हैं।


सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार भेजे गए सौरबाजार

सहरसा जिले के सबसे महत्वपूर्ण सदर थाने की कमान अब पुलिस निरीक्षक (पु०नि०) अजय कुमार पासवान को सौंपी गई है। वे इससे पहले प्रभारी अभियोजन कोषांग एवं स्पीडी ट्रायल शाखा में तैनात थे। वहीं, वर्तमान सदर थानाध्यक्ष पु०नि० सुबोध कुमार का स्थानांतरण करते हुए उन्हें सौरबाजार थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।


कई अन्य थानों के बदले गए थानेदार 

जारी आदेश के अनुसार ग्रामीण इलाकों के थानों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। पु०नि० संजय कुमार सत्यार्थी को सोनवर्षा राज से हटाकर बिहरा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सौरबाजार के अपर थानाध्यक्ष पु०नि० प्रभाकर भारती को प्रमोट करते हुए महिषी थाने की कमान दी गई है। महिषी के थानाध्यक्ष पु०नि० जयशंकर कुमार अब सिमरीबख्तियारपुर के नए थानाध्यक्ष होंगे। एस०सी०/एस०टी० थाना अध्यक्ष पु०नि० नागमणि कुमार को सोनवर्षा राज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। बनगांव थानाध्यक्ष पु०नि० हरिशचन्द्र ठाकुर को प्रभारी नफीज शाखा तथा ए०एल०टी०एफ० का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


अंचल निरीक्षकों का भी हुआ तबादला

थानों के अलावा अंचल स्तर पर भी बदलाव हुए हैं। बिहरा के थानाध्यक्ष पु०नि० शशि कुमार राणा को अब सदर अंचल का निरीक्षक (सर्किल इंस्पेक्टर) बनाया गया है। वहीं, पु०नि० निवास कुमार को सिमरी बख्तियारपुर अंचल का नया अंचल निरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि सिमरी बख्तियारपुर के अंचल निरीक्षक पु०नि० मो० सुजाउद्दीन को प्रभारी अभियोजन कोषांग भेजा गया है।


दारोगा स्तर के पदाधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

कई पुलिस अवर निरीक्षकों (पु०अ०नि०) को भी इधर से उधर किया गया है जिनमें अखिलेश कुमार (नवहट्टा से बैजनाथपुर थानाध्यक्ष)

दुर्गेश कुमार (पतरघट से एस०सी०/एस०टी० थानाध्यक्ष)

आशुतोष कुमार त्रिपाठी (सोनवर्षा कचहरी से बनगांव थानाध्यक्ष)

राहुल कुमार (कनरिया से नवहट्टा थानाध्यक्ष)

सुप्रिति वर्मा (सदर थाना से सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष)

अमित रंजन (बैजनाथपुर से सदर थाना)

विकाश कुमार सिंह (बख्तियारपुर से कनरिया थानाध्यक्ष)


पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि यह सभी स्थानांतरण जनहित और प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं। सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि इस बदलाव से जिले की पुलिसिंग में तेजी आएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें