ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां

होटल में चल रहा था गांजा तस्करी का खेल: पुलिस की छापेमारी में नशे की बड़ी खेप बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: सहरसा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब पूछताछ के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क...

होटल में चल रहा था गांजा तस्करी का खेल: पुलिस की छापेमारी में नशे की बड़ी खेप बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 किलो गांजा के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सदर थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की. दोनों आरोपी बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं और उनसे पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.


पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गांजा की बड़ी खेप लेकर सहरसा पहुंचे हैं और शहर के शंकर चौक के पास एक होटल में रुके हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने होटल के पास इलाके में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दो लोगों को मौके से पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उनके पास से 17 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल निवासी 32 वर्षीय रविंद्र कुमार और बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया निवासी 30 वर्षीय परमानंद यादव के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं. अब यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी. इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी छापेमारी की जा रही है.


कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं.
सहरसा से रितेश की रिपोर्ट