ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक की मौत, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम

सहरसा में बकरी विवाद को लेकर सौतेले भाइयों के बीच गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल शमशेर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में बकरी के लिए गोली चल गई। दो सौतेली मां के बीच बकरी के लिए लड़ाई हो गया। इस दौरान सौतेले भाई ने दूसरे भाई पर गोली दाग दी। आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। घटना सहरसा के सिलिंदाबाद वार्ड 6/43 की है, जहां जुमे की नमाज अदा करने के बाद हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 


सौतेली मां से पुराने झगड़े के चलते सौतेले भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गोली चल गई। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शमशेर जुम्मे की नमाज अदा कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका सामना सौतेले भाई असलम से हुआ। बताया जाता है कि करीब छह महीने पहले बकरी को लेकर शमशेर और उनकी सौतेली मां के बीच मनमुटाव हुआ था। 


उसी रंजिश में असलम और उसके भाई राजा ने शमशेर पर हमला किया। राजा ने फोन पर असलम को आदेश दिया “मां नहीं मिली तो शमशेर को ही मार दो” इसके बाद असलम ने गोली चला दी, जो शमशेर के कंधे में लगी और नीचे की ओर निकल गई। चिकित्सकों ने पहले बताया कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। और फिर कुछ देर बाद युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता