ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिला

SAHARSA: सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद हंगामा, मुख्य सड़क को लोगों ने किया जाम

घायलों की पहचान बरेटा निवासी रूदल यादव (25) और सुधा देवी (35) के रूप में हुई है। एक युवक और दो महिलाए बलिया सीमर से प्रवचन देखकर ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रही थे तभी हादसे के शिकार हो गये।

bihar
मौत पर हंगामा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले के महिषी थाना इलाके मे सड़क हादसे मे एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को पूर्वी कोसी बांध पर बाबा कारू गेट के पास मुख्य सड़क को  जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर और टायर जलाकर करीब आधे घंटे तक यातायात को बाधित कर दिया। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गयी। सड़क जाम हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया।  


बताया जाता है कि महिषी थाना क्षेत्र के बरेटा चौक के पास बुधवार की रात करीब 2 बजे एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में बरेटा गांव निवासी महेंद्र यादव की पत्नी शांति देवी (60) की मौत हो गई। वही इस हादसे में दो लोग भी घायल हो गए है। घायलों की पहचान बरेटा निवासी रूदल यादव (25) और सुधा देवी (35) के रूप में हुई है। एक युवक और दो महिलाए बलिया सीमर से प्रवचन देखकर ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रही थे तभी हादसे के शिकार हो गये।


घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां शांति देवी को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर अज्ञात वाहन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इधर, सूचना मिलने पर महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार और अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय पूर्व मुखिया विजय सिंह और मुखिया प्रतिनिधि नन्दन यादव की मदद से पुलिस ने यातायात को बहाल कराया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जिसके बाद परिजन मृतका के दाह संस्कार में लिए श्मशान घाट के लिए रवाना हो गये। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

SAHARSA: सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद हंगामा, मुख्य सड़क को लोगों ने किया जाम     

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता