ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

BIHAR CRIME: सहरसा में 14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, शिकायत करने पर मां-बेटी को जान से मारने की मिली धमकी

BIHAR CRIME: आरोपी के पिता ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और पीड़िता और उसकी मां को अपना मुंह बंद रखने को कहा। शिकायत करने पर मां-बेटी को जिंदा जला देने की धमकी दी। कहा कि यह बात अपने तक ही सीमित रखों क्योंकि मेरी पहुंच ऊपर तक है।

bihar
सहरसा में सामुहिक दुष्कर्म
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में 14 साल की नाबालिक बच्ची के साथ गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। जहां बगल के गांव के रहने वाले मनचलों ने इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र का है, जहां इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता की मां ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं पुलिस दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।


पीड़िता की मां ने महिला थाना में दिये गये लिखित आवेदन में कहा है कि पास के गांव के दो लड़कों ने बहला-फुसला कर बेटी को सहरसा ले गये और अन्य दो लड़कों को बुलाकर सामुहिक दुष्कर्म किया। जब इस बात की शिकायत उसने पास के गांव के आरोपी युवक के घरवालों से की तो वो जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए घर में आग लगाकर जिंदा जला देने की धमकी दी। आरोपी के पिता ने इस बात को अपने तक सीमित रखने की धमकी देते हुए कहा कि उसकी पहुंच और पैरवी काफी दूर तक है, तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकती हो। 


वही नाबालिग लड़की ने बताया कि रविवार की दोपहर 3 बजे घर के पास नहर के किनारे मवेशी के लिए वो घास काट रही थी, तभी इसी दौरान दो युवकों ने उसके मुंह में जबरन कपड़ा ठुंस दिया और अपने साथ उसे सहरसा ले गया और वहां एक सुनसान जगह पर कमरे में बंद उसे रखा गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद दूसरे दिन सोमवार की सुबह 6 बजे गांव में लाकर छोड़ दिया। 


पीड़िता ने अपनी माँ को पूरी आपबीती सुनाई। जिसके बाद मां ने बैजनाथपुर थाने में लिखित शिकायत की। बैजनाथपुर थाने की पुलिस ने इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले को महिला थाना में दर्ज करने को कहा गया। इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया कि पीड़िता की माँ के बयान पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है। नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है, अग्रतर कारवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता