ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार टीचर को मारी ठोकर, जिंदगी और मौत से जूझ रहे जख्मी शिक्षक

SAHARSA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजहों से लोगों की जान पर नहीं बन आती

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने  मोटरसाईकिल सवार टीचर को मारी ठोकर, जिंदगी और मौत से जूझ रहे जख्मी शिक्षक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजहों से लोगों की जान पर नहीं बन आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले से निकल कर सामने नहीं आती है। जहां एक एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी, जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गया। उक्त घटना के जख्मी शख्स का हाथ भी कटकर अलग हो गया है। यह घटना जिले के सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत दिवारी स्थान से आगे पंचायत सरकार भवन मोड़ के निकट की है। जहां अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार को रौंद दिया।


वहीं, इस घटना में जख्मी मोटरसाईकिल सवार शख्स की पहचान मोहम्मद इंजमामउलहक के रूप में हुई है, जो जिले के गम्हरिया का रहने वाला है।जख्मी शख्स पेशे से सरकारी शिक्षक बताये जा रहें हैं। इस  घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि ट्रक और मोटरसाईकिल दोनों सोनबरसा कचहरी की ओर से सहरसा आ रहा था। इसी दौरान मोटरसाईकिल सवार द्वारा ओवरटेक करने के क्रम में ये हादसा हो गया।


उधर, घटना की सूचना मिलते ही सोनबरसा कचहरी ओपीध्यक्ष जितेंद्र कुमार जख्मी व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सहरसा भेज दिया, जिसका इलाज चल रहा है। वहीं ट्रक के चालक को पकड़कर थाना ले गए और ट्रक को भी जब्त किया। घटना के बाद से जख्मी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।