ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : पेट्रोल छिड़ककर घर में लगा दी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

SAHARSA : खबर बिहार के सहरसा से है। जहां जिले के बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के सहुरिया पंचायत अंतर्गत सुगमा गांव में पुर्व के जमीनी विवाद को लेकर आवासीय घर में पेट्रोल छिड़ककर जलाने का मामला सामने आया ह

बिहार : पेट्रोल छिड़ककर घर में लगा दी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : खबर बिहार के सहरसा से है। जहां जिले के बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के सहुरिया पंचायत अंतर्गत सुगमा गांव में पुर्व के जमीनी विवाद को लेकर आवासीय घर में पेट्रोल छिड़ककर जलाने का मामला सामने आया है। 


मामले को लेकर सुगमा गांव निवासी सोहन तांती ने छह लोगों को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग किया है। दिए आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि देर रात्रि करीब 11 बजे जब घर में सोया था तभी अचानक घर में आग लगा दिया गया। आग लगने के तुरन्त बाद बाहर निकलकर भागने लगा तो देखा की गाँव के जमीनी विवाद के विपक्षी सुशील पासवान, राहुल पासवान, राजीव पासवान, फुलेश्वर पासवान, दिलीप पासवान, दिलेक पासवान सहित अन्य लोग भाग रहे थे।


हल्ला करने पर उपरोक्त लोगों ने हथियार से फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। तभी आग के लपट को देख ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन प्रयास असफल रहा और पूरा घर धु-धुकर जल गया, जिसमें लाखों की संपति जलने की आकलन की गई। वहीं इस बाबत बनमा ईटहरी ओपीध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जांचोपरांत कार्यवाही की जाएगी।।

टैग्स