ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार के अरवल के बाद अब सहरसा में भी कई सेलिब्रिटियों के साथ लग गया PM मोदी को वैक्सीन

SAHARSA : एक बार फिर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का गजब कारनामा सामने आ रहा है. जहां कुछ दिनों पहले ही बिहार के अरवल जिले में वैक्‍सीन लेने वालों की सूची में प्रधानमंत्री नर

बिहार के अरवल के बाद अब सहरसा में भी कई सेलिब्रिटियों के साथ लग गया PM मोदी को वैक्सीन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : एक बार फिर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का गजब कारनामा सामने आ रहा है. जहां कुछ दिनों पहले ही बिहार के अरवल जिले में वैक्‍सीन लेने वालों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और फिल्‍म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों के नाम शामिल थे. वहीँ एक बार फिर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने सहरसा नवहट्टा पीएचसी से जुड़े वैक्सीनेशन के सेशन साइट वैक्‍सीन लेने वालों की सूची में कई तरह की गड़बड़ियां उजागर हुई हैं.


जानकारी के अनुसार इस कंप्यूटराइज्ड पीडीएफ फाइल में पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सेलिब्रेटी राखी सावंत, रणवीर कपूर, रानू मंडल, एसपी लिपि सिंह को 24 अक्तूबर को फर्स्ट डोज देने की बात है. जैसे ही गड़बड़ियों की सूचना के सामने आई लीपापोती भी शुरू हो गयी है. वहीँ सूचना वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पुष्टि करने में लग गया है कि यह सूची सही है या फिर किसी स्टाफ ने गलत किया है.


वहीँ सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा " हमारे यहां से ऐसा कहीं कुछ नहीं है. कोई गलत जानकारी दे रहा है. यहां का मामला नहीं है.अब तक ऐसा कोई कंप्लेन नहीं आया है. ऐसा यदि है, मामले की जांच होगी. ऐसा ही मामला कटिहार की एक लड़की का आया था. जांच में वह गलत निकला था."


बता दें सभी नामों के आगे उनके जो मोबाइल नंबर भी दिए हुए है. सभी नंबर लगभग गलत हैं. वहीं एक ही मोबाइल नंबर कई नामों के आगे अंकित हैं. नरेंद्र मोदी के नाम के आगे लिखा मोबाइल नंबर कॉलर में किसी राहुल का बताता है और पहुंच से बाहर बताता है तो लाभार्थी कौशल कुमार, लिपि सिंह और राखी सावंत के नाम के आगे एक ही मोबाइल नंबर है. जो जांच करने पर अमान्य बताता है.

टैग्स