ब्रेकिंग
जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप✦EOU ने परिवहन विभाग को भेजी रिपोर्ट, निलंबन से पहले धनकुबेर दारोगा से मांगा गया स्पष्टीकरण... आय से 1.49 करोड़ अधिक कमाने के केस में हुई थी छापेमारी ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं✦जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप✦EOU ने परिवहन विभाग को भेजी रिपोर्ट, निलंबन से पहले धनकुबेर दारोगा से मांगा गया स्पष्टीकरण... आय से 1.49 करोड़ अधिक कमाने के केस में हुई थी छापेमारी ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं

सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

सहरसा पुलिस ने मोस्ट वांटेड और 25,000 रुपये के इनामी अपराधी सुमन साह उर्फ 'बजरंगी' को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए। बजरंगी पर हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कुल 10 मामले दर्ज हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां जिले में पुलिस ने अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोस्ट वांटेड और 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी सुमन साह उर्फ 'बजरंगी' को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। 


पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर 3 मार्च को यह बड़ी कार्रवाई की गई। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात बजरंगी अपने इलाके में छिपा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तुरंत जिला आसूचना इकाई व सदर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने सदर थाना क्षेत्र के ग्राम कहरा कुट्टी में सुनियोजित ढंग से घेराबंदी की और छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सुमन साह उर्फ बजरंगी (पिता- शंकर साह) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से वार्ड नं-11, ग्राम कहरा कुट्टी का ही रहने वाला है। 


गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसकी निशानदेही पर कहरा कुट्टी स्थित उसके किराये के मकान में विधिवत छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस को वहां से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस नई बरामदगी को लेकर सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कुख्यात बजरंगी इलाके का एक बेहद सक्रिय अपराधी रहा है। उसकी आपराधिक कुंडली काफी लंबी है। पुलिस के अनुसार उस पर हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कुल 10 मामले दर्ज हैं। ये मामले सहरसा सदर, सोनवर्षाराज और महिषी थानों में दर्ज हैं।


 वर्तमान में वह दो कांडों में सीधे तौर पर फरार चल रहा था। लगातार वारदात को अंजाम देने के कारण ही पुलिस ने उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से जिले में कानून-व्यवस्था सुधरेगी और कई लंबित मामलों से पर्दा उठेगा। छापेमारी पुलिस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, डीएसपी (साईबर) अजीत कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, प्रभारी टीओपी-2 सनोज वर्मा, सब-इंस्पेक्टर सुप्रिती वर्मा और अरुण कुमार सहित डीआईयू के पुलिसकर्मी व सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। सहरसा पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता