ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम पर झुंड ने किया हमला; गंभीर रूप से घायलBIHAR NEWS : शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर! ढाई सौ बच्चे फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम पर झुंड ने किया हमला; गंभीर रूप से घायलBIHAR NEWS : शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर! ढाई सौ बच्चे फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्प

बिहार में देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रेड लाइट एरिया में छापेमारी, 4 नाबालिग समेत 18 लोग हिरासत में

Bihar Crime News: सहरसा में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और नेटवर्क...

बिहार में देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रेड लाइट एरिया में छापेमारी, 4 नाबालिग समेत 18 लोग हिरासत में
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी की. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर साइबर डीएसपी कल्याण आनंद के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 4 नाबालिग समेत कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.


जानकारी के अनुसार, सदर थाना पुलिस ने भारतीय नगर इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी की. इस दौरान 4 नाबालिग लड़कियां, 10 बालिग महिलाएं और 4 पुरुष पुलिस के हाथ लगे. सभी को हिरासत में लेकर उनकी पहचान और मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.


पुलिस का कहना है कि इसी इलाके में करीब एक महीने पहले भी बड़ी कार्रवाई की गई थी. उस समय कई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था और देह व्यापार से जुड़े कई ठिकानों को सील कर दिया गया था. हालांकि, आरोप है कि बाद में सील किए गए कुछ स्थानों को तोड़कर वहां फिर से अवैध गतिविधियां शुरू कर दी गई थीं.


छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं. नाबालिग लड़कियों के मिलने के बाद मामले को और गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है.


साइबर डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि छापेमारी में 4 नाबालिग, 10 बालिग महिलाएं और 4 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि पहले सील किए गए कुछ मकानों का दोबारा इस्तेमाल किए जाने की सूचना मिली थी, जिसकी भी जांच की जा रही है. सभी तथ्यों की जांच के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.


लगातार दूसरी बार हुई इस कार्रवाई से साफ है कि सहरसा पुलिस देह व्यापार के अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और जांच पूरी होने के बाद मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.