ब्रेकिंग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती✦विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 लोगों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती✦विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 लोगों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा

सहरसा में पशु तस्करी का खुलासा, पिकअप से दो मृत बछड़े बरामद

सहरसा के शिवपुरी ढाला के पास पुलिस ने पशु तस्करी का खुलासा किया। ऑटो पिकअप में आठ बछड़े भरे थे, जिनमें से दो मृत पाए गए। पुलिस ने वाहन और बछड़ों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SAHARSA: सहरसा से बड़ी खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी ढाला के पास स्थानीय लोगों ने पशु तस्करी की आशंका के आधार पर एक ऑटो पिकअप को रोका। ऑटो पिकअप में आठ बछड़े भरे थे, जिनमें से दो पहले से मृत पाए गए।


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन और सभी बछड़ों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब पशु तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से पहले भी पशु तस्करी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई के अभाव में तस्करों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता