ब्रेकिंग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती✦विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 लोगों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती✦विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 लोगों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा

विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 लोगों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी

Bihar Cyber Fraud: बिहार के गोपालगंज में विदेश भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। करीब 250 लोगों ने एक एजेंसी पर 3 करोड़ रुपये से अधिक वसूलने का आरोप लगाया है। रुपये लेने के बाद एजेंट के गायब...

विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 लोगों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Cyber Fraud: बिहार के गोपालगंज में विदेश भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर करीब 250 लोगों से ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ितों का आरोप है कि शहर में संचालित एक एजेंसी ने विदेश में नौकरी और जाने का भरोसा देकर उनसे 3 करोड़ रुपये से अधिक वसूल लिए. आरोप है कि रुपये लेने के बाद एजेंट ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और कार्यालय भी बंद कर दिया. इसके बाद ठगी की आशंका होने पर पीड़ितों ने कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस से शिकायत की.


मामला गोपालगंज शहर के जादोपुर रोड स्थित होटल कैलाश के समीप एक भवन में संचालित अमारा ग्लोबल सर्विस से जुड़ा है. पीड़ितों के अनुसार, एजेंसी के माध्यम से विदेश जाने और वीजा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया था. इसी उम्मीद में करीब 250 लोगों ने एजेंसी को अलग-अलग रकम दी थी. पीड़ितों का दावा है कि ठगी की कुल रकम 3 करोड़ रुपये से अधिक है. हालांकि, वास्तविक राशि और पीड़ितों की संख्या की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.


दिल्ली बुलाकर मोबाइल बंद करने का आरोप

पीड़ितों ने बताया कि रुपये देने के बाद काफी समय बीत गया, लेकिन उन्हें विदेश भेजने और वीजा से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली. जब लोगों ने एजेंट से संपर्क कर अपने वीजा के बारे में पूछा तो कथित तौर पर उन्हें दिल्ली बुलाया गया.


आरोप है कि पीड़ितों के दिल्ली पहुंचने के बाद एजेंट ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया. इसके बाद जब लोग गोपालगंज स्थित एजेंसी के कार्यालय पहुंचे तो वहां भी ताला लगा मिला. कार्यालय बंद होने और एजेंट से संपर्क नहीं होने के बाद लोगों को अपने साथ ठगी होने की आशंका हुई.


कार्यालय पहुंचकर पीड़ितों ने किया हंगामा

मामले की जानकारी मिलने के बाद शहर के अलग-अलग मोहल्लों और अन्य स्थानों से आए पीड़ित एजेंसी के कार्यालय के पास जुट गए. लोगों ने वहां हंगामा करते हुए अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की. पीड़ितों का कहना था कि उन्होंने विदेश जाने की उम्मीद में अपनी जमा-पूंजी एजेंसी को दी थी, लेकिन अब एजेंट के गायब होने से उनके पैसे फंस गए हैं.


कई लोगों ने एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की. इसके बाद पीड़ित नगर थाना पहुंचे और कथित एजेंट के खिलाफ शिकायत देकर पुलिस से मामले की जांच कराने की गुहार लगाई.


पीड़ितों की शिकायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है. नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने लोगों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.