ब्रेकिंग
Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 23 एजेंडों को मंजूरी मिली। कैलाशपति मिश्र की जयंती 5 अक्टूबर और रामविलास पासवान की जयंती 5 जुलाई को राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सीएम सचिवालय में आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 23 एजेंडों को मंजूरी दी गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री समेत विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद रहे।


कैबिनेट की बैठक में बिहार के दो प्रमुख नेताओं की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।


5 अक्टूबर को मनाई जाएगी कैलाशपति मिश्र की जयंती

कैबिनेट ने गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की मंजूरी दी है। यह समारोह पटना स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) परिसर में आयोजित किया जाएगा।


5 जुलाई को होगी रामविलास पासवान की जयंती

बिहार के महान सपूत, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती भी प्रत्येक वर्ष 5 जुलाई को राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।


इन फैसलों के जरिए राज्य सरकार ने दोनों नेताओं की जयंती को सरकारी स्तर पर आयोजित करने की व्यवस्था को मंजूरी प्रदान की है।