PATNA: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सीएम सचिवालय में आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 23 एजेंडों को मंजूरी दी गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री समेत विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद रहे।
कैबिनेट की बैठक में बिहार के दो प्रमुख नेताओं की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
5 अक्टूबर को मनाई जाएगी कैलाशपति मिश्र की जयंती
कैबिनेट ने गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की मंजूरी दी है। यह समारोह पटना स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) परिसर में आयोजित किया जाएगा।
5 जुलाई को होगी रामविलास पासवान की जयंती
बिहार के महान सपूत, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती भी प्रत्येक वर्ष 5 जुलाई को राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
इन फैसलों के जरिए राज्य सरकार ने दोनों नेताओं की जयंती को सरकारी स्तर पर आयोजित करने की व्यवस्था को मंजूरी प्रदान की है।





