ब्रेकिंग
Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा बयान, बोले- पुलिस से हुई थी चूक; दोषी अफसरों पर कार्रवाईBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा बयान, बोले- पुलिस से हुई थी चूक; दोषी अफसरों पर कार्रवाईBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?

BIHAR NEWS : सड़क पर लाश मिलने से मची सनसनी, बाइक से बांधकर जलाए जाने की चर्चा

NAWADA : बिहार के नवादा से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आया है। यहां एक शख्स को बोरे में बंद करके के बाइक से बांध कर जला दिया गया है। सड़क किनारे बाइक के साथ जली हुई लाश मि

BIHAR NEWS :  सड़क पर लाश मिलने से मची सनसनी, बाइक से बांधकर जलाए जाने की चर्चा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आया है। यहां एक शख्स को बोरे में बंद करके के बाइक से बांध कर जला दिया गया है। सड़क किनारे बाइक के साथ जली हुई लाश मिलने से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। इस घटना में मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। 


जानकारी के मुताबिक,नगर थाना के खरीदी बीघा इलाके में एक शख्स को बोरे में बंद करके के बाइक से बांध कर जला दिया गया है। मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना स्थल से साथ इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही एफएसएल की टीम को बुला लिया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है।


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह नवादा नगर थाना क्षेत्र के सिसवां जाने वाली रोड के समीप एक कचरा कुड़ा जमा करने वाले स्थान पर बाइक के साथ जली हुई लाश बरामद की गई। बाइक के साथ मृतक की लाश अधिकांश जल चुकी है। खबर लिखे जाने तक यह भी पता नहीं जल पाया कि मृतक महिला थी या पुरुष था। पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। कहा जा रहा है कि हत्या कहीं और करके लाश को बोरे में बंद करके बाइक पर बांध कर लाया गया और नवादा से सिसवां रोड पर बाइक पर बोरे समेत जला दिया गया।


इधर, इस घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस महकमे को बड़ी चुनौती दी है। इससे नवादा पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मचा है। सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि घटना स्थल की घेराबंदी कर दी गई है। फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके से सैंपल कलेक्शन किया है। उसके आधार पर पता चल पाएगा कि जलाई गई लाश महिला की थी या पुरुष का। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। इस इलाके में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है ताकि गाड़ी और बदमाशों की पहचान हो सके।