ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार: सड़क किनारे खड़ी ट्रक में घुसी अनियंत्रित कार, डॉक्टर दंपती की दर्दनाक मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर

GAYA: गया के शेरघाटी स्थित एनएच-2 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गयी। भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर दंपती की दर्दनाक मौत हो गयी

बिहार: सड़क किनारे खड़ी ट्रक में घुसी अनियंत्रित कार, डॉक्टर दंपती की दर्दनाक मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया के शेरघाटी स्थित एनएच-2 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गयी। भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर दंपती की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक दंपती धनबाद के रहने वाले थे। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि डॉक्टर दंपती धनबाद के रहने वाले थे और किसी काम से औरंगाबाद जा रहे थे। इसी बीच गोपालपुर के पास सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में उनकी कार टकरा गयी। कार की रफ्तार तेज रहने के कारण इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर तीनों बुरी तरह से घायल हो गये। 


काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में एडमिट कराया। लेकिन डॉक्टर दंपती की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि कार के ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शेरघाटी पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


कार के ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है जिसका पता लगाने में पुलिस लगी है। वही दोनों मृतकों की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक धनबाद के अशोक नगर निवासी डॉ. शिवचरण ओझा और उनकी पत्नी डॉ. रेणुका देवी के रूप में की गयी है। पुलिस ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी है जिसके बाद परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें