ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

सीएम नीतीश ने सात निश्चय की योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश, बचे हुए टोलों की सड़क जल्द बनेगी

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने अधिकारियों से कह

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने अधिकारियों से कहा है कि वह विभाग की तरफ से सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं में तेजी लाएं। मुख्यमंत्री ने उन दोनों में जल सड़क निर्माण का आदेश दिया है जहां अब तक काम अधूरा है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा विभागीय मंत्री शैलेश कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार भी मौजूद रहे। सीएम नीतीश ने बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि ग्रामीण सड़कों के रखरखाव के लिए बनाई गई मेंटेनेंस पॉलिसी को लोक शिकायत निवारण अधिनियम के दायरे में लाया गया है इसलिए इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि चीफ इंजीनियर से लेकर जूनियर इंजीनियर तक के स्तर पर ग्रामीण सड़कों के निरीक्षण के लिए एक सिस्टम डेवलप किया जाए। 

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि विभाग में अगर इंजीनियरों और तकनीकी पदाधिकारियों की कमी है तो उसे तुरंत दूर किया जाए। काम में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों और इंजीनियरों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता