ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

Bihar Teacher News: बच्चों को पढ़ाने के दौरान क्लासरूम में अचानक फर्श पर गिरे शिक्षक, चली गई जान

Bihar Teacher News: रोहतास के नासरीगंज में उर्दू मध्य विद्यालय के शिक्षक शकील अहमद की कक्षा में पढ़ाते समय अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से पूरे स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई।

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: देशभर में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे ही एक दुखद घटना रोहतास के नासरीगंज में सामने आई है, जहां उर्दू मध्य विद्यालय मौना में कार्यरत शिक्षक शकील अहमद का पढ़ाने के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी।


प्रत्यक्षदर्शी छात्रों के अनुसार, शकील अहमद कक्षा में पढ़ा रहे थे, तभी अचानक वे जमीन पर गिर पड़े। घटना इतनी तेजी से हुई कि न तो छात्र और न ही अन्य शिक्षक उन्हें समय रहते अस्पताल ले जा सके। कुछ ही क्षणों में उनकी मृत्यु हो गई, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।


शिक्षक के निधन की खबर मिलते ही परिजनों और शिक्षकों में कोहराम मच गया। शकील अहमद अपने पीछे तीन पुत्र और छह बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। उनकी अचानक मौत से विद्यालय के शिक्षक और स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता