ब्रेकिंग
स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान

बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar News: रोहतास के राजपुर में शादी के दौरान दूल्हे को उसके दोस्त ने मिठाई के डिब्बे में जिंदा सांप गिफ्ट कर दिया. डिब्बा खोलते ही दूल्हा और वहां मौजूद मेहमान चौंक गए.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। क्या कोई अपने दोस्त की शादी में उसे गिफ्ट में 'सांप' दे सकता है? शायद नहीं, लेकिन रोहतास के राजपुर में कुछ ऐसा ही हुआ है।


दरअसल, संजीत कुमार नामक एक युवक की शादी थी। ऐसे में उसका मित्र गौतम कुमार ने उसे एक मिठाई की डब्बा में जीवित सांप को पैक कर उसे भेंट कर दिया। सबसे बड़ी बात है कि सभी के सामने जब मिठाई के डब्बा को खोला गया तो उसमें जिंदा सांप देखकर दूल्हा चौक गया। 


घबराकर सांप वाले डब्बा को फेंकने लगा। सांप गिफ्ट करने वाला गौतम कुमार सांप पकड़ने वाला है। जहरीले सांपों को पकड़ना उसकी हॉबी है। उसी का फायदा उठाते हुए उसने गांव से एक सांप को पड़ा तथा उसे एक मिठाई के डब्बा में पैक किया और उसके बाद चला गया अपने दोस्त के घर। 


उसने दूल्हे राजा को सांप वाला डब्बा गिफ्ट कर दिया। जैसे ही संजीत ने मिठाई समझकर डब्बे को खोला, वह चौंक गया। शादी विवाह में दोस्तों को गिफ्ट के नाम पर मजाक की कई किस्से अपने सुनी होगी। लेकिन यह अपनी तरह का एक अजूबा मामला है। फिलहाल इलाके में ये हंसी-मजाक और चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता