ब्रेकिंग
बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦हांफ रही बिहार बीजेपी ! दस महीने बाद भी 'मीडिया प्रभाग' का नहीं हुआ गठन, अध्यक्ष संजय सरावगी की प्राथमिकता सूची से गायब हुआ खास विंग ? ✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦हांफ रही बिहार बीजेपी ! दस महीने बाद भी 'मीडिया प्रभाग' का नहीं हुआ गठन, अध्यक्ष संजय सरावगी की प्राथमिकता सूची से गायब हुआ खास विंग ? ✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल

बिहार में पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने चालक पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Road Accident: रोहतास के चेनारी बाजार में पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने वाहन चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जानिए हादसा कैसे हुआ और अब तक जांच...

बिहार में पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने चालक पर लगाए गंभीर आरोप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के रोहतास जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी बाजार में थाना की एक पुलिस गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. वहीं परिजनों ने पुलिस वाहन के चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.


मृतक की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के पलौंधा गांव निवासी कृपा शंकर तिवारी के रूप में हुई है. वह विमल तिवारी के पुत्र थे. बताया जा रहा है कि कृपा शंकर तिवारी चेनारी बाजार में पैदल जा रहे थे. इसी दौरान चेनारी थाना की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घटना के बाद पुलिस वाहन चला रहे सिपाही धर्मेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल उन्हें सासाराम नगर थाना में रखा गया है और पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है.


मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस वाहन का चालक नशे की हालत में था और उसी वजह से यह हादसा हुआ. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.


इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. 


सासाराम से रंजन कुमार की रिपोर्ट