ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: बिहार के रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दोनों अपने ससुराल से वापस घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें उड़ा दिया.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में साढु बताए जा रहे हैं। दोनों ससुराल से वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार के पास की है। 


मृतक मिथिलेश यादव औरंगाबाद के बारुण थाना के रेरिया के रहने वाले थे जबकि सुमित यादव राजपुर थाना क्षेत्र के दयालगंज के निवासी थे। दोनों अपने ससुराल तिलौथू से डेहरी ऑन सोन आ रहे थे। बताया जाता है कि मृतक मिथिलेश यादव कार ड्राइवर था, जो डेहरी में किराए के मकान लेकर रहता था। बीते रात दोनों साढु अपने ससुराल से खाना-पीना खाकर निकले थे लेकिन इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार बालू घाट से आगे बढ़ने पर भेड़ि बिगहा के पास किसी वहां से टक्कर हो गई। 


परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि किसी स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मारी है। क्योंकि मौके पर जो वाहन के पार्ट्स गिरे हुए हैं, वह संभवत: स्कॉर्पियो का बताया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। एक ही साथ दो साढु की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता