ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

सासाराम में घर से कोचिंग के लिए निकली लड़की की मिली डेड बॉडी, मर्डर या मौत की गुत्थी में उलझी पुलिस

SASARAM: ख़बर सासाराम से है, जहां घर से कोचिंग के लिए निकली इंटर की एक छात्रा की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना डेहरी ओन सोन की है. बताया जा रहा है कि इंटर की छात्रा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SASARAM: ख़बर सासाराम से है, जहां घर से कोचिंग के लिए निकली इंटर की एक छात्रा की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना डेहरी ओन सोन की है. बताया जा रहा है कि इंटर की छात्रा श्रेया गुरुवार शाम को अपने घर डेहरी के मोहन बिगहा से कोचिंग के लिए निकली थी, जब देर रात तक वो नहीं लौटी तो घर के लोग परेशान हो गये.


काफी खोजबीन के बाद भी जब छात्रा नहीं मिली तो परिवारवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसी बीच आज श्रेया का शव डिहरी थाना के ही रेलवे पुल के नीचे सोन नदी के किनारे मिला है. शव को देखने से लगता है कि पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है.


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. लड़की की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता