ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

सासाराम में बेंगलुरु से लौटे प्रवासी युवक की मौत, डेडबॉडी को घर से निकाल सड़क पर रखा

SASARAM:खबर रोहतास से आ रही है जहां क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर लौटे एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी। युवक बेंगलुरु से लौटा था तथा 18 मई से करगहर प्रखंड क्षेत्र के अमवलिया स्थित क्वॉरें

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM:खबर रोहतास से आ रही है जहां क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर लौटे एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी। युवक बेंगलुरु से लौटा था तथा 18 मई से करगहर प्रखंड क्षेत्र के अमवलिया स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहा था। युवक की मौत के बाद कोरोना के डर से परिजनों समेत पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घर वालों ने डेडबॉडी तो निकाल कर सड़क पर रख दिया।


सुकुलपुरा से ये मामला सामने आ रहा है। जहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद 19 साल के युवक सुभाष की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक को पीलिया रोग था। वह बेंगलुरु से लौटने के बाद अमवलिया स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहा था । लेकिन चार दिन पहले उसका तबीयत बिगड़ी तो परिजनों से उसे क्वारेंटाइन सेंटर से निकाल कर जमुहार एनएमसीएच में भर्ती करवाया। दो दिन पहले युवक घर वापस आ गया था।


युवक की मौत के बाद उसके घर से लेकर गांव तक हड़कंप मच गया।  स्थिति यह हो गई कि कोई शव के पास जाना नहीं चाह रहा है। ऐसे में परिजनों ने शव को घर से निकालकर गांव के बाहर सड़क किनारे रख दिया और इसके बाद प्रशासन को सूचना दी।  पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा  शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक सुभाष की मां तारामुनी देवी ने बताया कि उसका बेटा पीलिया रोग से पीड़ित था। वहीं करगहर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद असलम ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच की जाएगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता