ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

सासाराम हिंसा को लेकर बंद इंटरनेट ने ले ली लड़के की जान, सिग्नल पकड़ाने के चक्कर में नदी में डूबा

ROHTAS: बिहार के रोहतास से खबर है जहां इंटरनेट सेवा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया. यहां इंटरनेट के चक्कर में एक किशोर की जान चली गई. बताया जा रहा है कि सोन नही के पास इंटरनेट

सासाराम हिंसा को लेकर बंद इंटरनेट ने ले ली लड़के की जान, सिग्नल पकड़ाने के चक्कर में नदी में डूबा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

ROHTAS: बिहार के रोहतास से खबर है जहां इंटरनेट सेवा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया. यहां इंटरनेट के चक्कर में एक किशोर की जान चली गई. बताया जा रहा है कि सोन नही के पास इंटरनेट सिग्नल के लिए गया था जहां उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई.


यह घटना जिले के डेंहरी इलाके के सोन नदी के पास की है. निरंजन बीघा के रहने वाले बिजेंद्र शर्मा का 16 साल का बेटा अमित कुमार शर्मा अपने तीन दोस्तों के साथ सोन नदी के तट पर गया था. इस दौरान इंटरनेट सिग्नल के चक्कर में नदी के पास चला गया. वहां उसका पैर फिसलने से नदी के गहरे पानी में डूब गया.


बताया गया कि सोन नदी में अमित को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोग वहां पहुंचे और किसी तरह नदी से बाहर निकाल कर शहर के निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया. लेकिन उसकी की हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे एनएमसीएच जमुहार के लिए रेफर कर दिया. इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई. वही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है. 


वहीं घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है. पूरे मामले पर डेहरी नगर थाने के थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तरफ से लिखित सूचना नहीं दी गई है. मृतक अमित शर्मा अपने भाई अमन शर्मा और एक बहन अमीषा कुमारी से छोटा था. वह इसी साल हाई मैट्रिक की परीक्षा भी दी थी. वबता दे कि सासाराम में दो पक्षों के बीच हुई हिंसा की घटना के बाद जिले में इंटरनेट सेवा को बैन कर दिया गया है. जिस वजह से बड़ी संख्या में युवक और युवतियां डेहरी के सोन नदी के तट पर इंटरनेट सेवा की तलाश में पहुंच रहे हैं. इसी दौरान अमित भी वहां इंटरनेट कनेक्शन लेने के लिए पहुंचा था लेकिन पैर फिसलने की वजह से उसकी मौत हो गई.

टैग्स