ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

रोहतास में तेंदुए का आतंक, दहशत के कारण बच्चे नहीं जा रहे स्कूल

रोहतास जिले के कैमूर वन्य अभ्यारण्य के पास तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल बन गया है। सासाराम स्थित मां ताराचंडी धाम के पास सीसीटीवी में तेंदुए देखे जाने के बाद स्थानीय लोग भयभीत हैं, जिसके कारण बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। वन विभाग ने सतर

रोहतास (Rohtas), तेंदुआ (Leopard), कैमूर वन्य अभ्यारण्य (Kaimur Wildlife Sanctuary), सासाराम (Sasaram), मां ताराचंडी धाम (Maa Tara Chandi Dham), सीसीटीवी कैमरा (CCTV Camera), दहशत (Panic), भय (Fear),
तेंदुए ने मचाया दहशत
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Rohtas News: रोहतास जिले के कैमूर वन्य अभ्यारण्य के आसपास के पहाड़ी तलहटी क्षेत्रों में दो तेंदुओं की मौजूदगी देखी गई है। सासाराम स्थित मां ताराचंडी धाम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में इन तेंदुओं को देखा गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जब से तेंदुए की तस्वीरें स्थानीय लोगों के मोबाइल पर वायरल हुई हैं, तब से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। डर के कारण बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। हालांकि 'फर्स्ट बिहार' इसकी पुष्टि नहीं करता है। मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुओं की मौजूदगी शुक्रवार देर रात देखी गई थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तेंदुए को देखने के बाद से इलाके में भय का माहौल है, जिससे बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका।वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के निवासियों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि तेंदुए की कोई गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें। अधिकारियों ने यह भी बताया कि कैमूर वन्य अभ्यारण्य तेंदुओं का प्राकृतिक आवास है, इसलिए वे अक्सर शिकार और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं।

टैग्स