ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

रोहतास के काराकाट में SBI बैंक का ATM लूटने की कोशिश, अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़

रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र में गोरारी बाजार में एसबीआई के एटीएम को लूटने आए अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मौके से गैस कटर, एटीएम मशीन और अन्य सामान बरामद किया। एसपी रौशन कुमार खुद कर रहे जांच

बिहार न्यूज
अपराधियों का तांडव जारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS:बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार बदमाशों ने रोहतास में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पुलिस को चुनौती देने देते हुए अपराधियों ने स्टेट बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी।


घटना रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में गोरारी बाजार स्थित एसबीआई एटीएम की है, जहां एटीएम को लूटने के लिए कुछ अपराधी पहुंचे थे। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही अपराधी स्कॉर्पियो में बैठकर वहां से भागने लगे और भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी।


 जिसके जवाब में काराकाट थानाध्यक्ष ने भी दो राउंड फायरिंग की, लेकिन अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एटीएम मशीन, गैस कटर, एक खोखा और अन्य उपकरण बरामद किया है।फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता