ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

पूर्वी चंपारण के नए डीएम सौरभ सुमन यादव ने संभाला कार्यभार, विकास को दी प्राथमिकता

आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने विकास योजनाओं को धरातल पर लागू करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया।

बिहार न्यूज
डीएम ने संभाला पदभार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: बिहार में बड़े पैमाने पर हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद पूर्वी चंपारण जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। सौरभ सुमन यादव ने जिले के नए डीएम के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।


 पदभार संभालने के बाद वे अपने कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान निवर्तमान जिलाधिकारी ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए फूल-गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।


पदभार ग्रहण करने के बाद नए डीएम सौरभ सुमन यादव ने कहा कि पूर्वी चंपारण के विकास को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित विकास योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा, ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।


नए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन विशेष रूप से संवेदनशील रहेगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।


उन्होंने यह भी कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि पूर्वी चंपारण विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल कर सके।

टैग्स