ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

कश्मीर से लापता हुआ बिहार का लाल, आर्मी जवान के परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

SASARAM :देश की सरहद पर तैनात रोहतास के लाल विमलेश कुमार ड्यूटी के दौरान उधमपुर से लापता हो गये। विमलेश कुमार अपने रेजीमेंट के लिए निकले थे तभी बीच रास्ते से वे लापता हो गये। 25 दि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM :देश की सरहद पर तैनात रोहतास के लाल विमलेश कुमार ड्यूटी के दौरान उधमपुर से लापता हो गये। विमलेश कुमार अपने रेजीमेंट के लिए निकले थे तभी बीच रास्ते से वे लापता हो गये। 25 दिन बीत जाने के बाद भी विमलेश की कोई खबर नहीं मिलने से परिवारवालों को रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं पांच साल का मासूम बेटा भी पापा को खोज रहा है।


बिहार के रोहतास जिला के करगहर थाना अंतर्गत अख्तियारपुर के रहने वाले आर्मी के जवान विमलेश कुमार अपने पदस्थापना स्थल जम्मू कश्मीर से पिछले 25 दिनों से लापता है। जिसके बाद परिजनों में संशय बरकरार हैं। विमलेश कुमार जम्मू कश्मीर में पदस्थापित हैं वे विशेष ड्यूटी के बाद 25 फरवरी को उधमपुर से अपने रेजीमेंट के लिए निकले थे। लेकिन रेजिमेंट नहीं पहुंचे, और रास्ते से ही गायब हो गए।सेना के अधिकारियों ने परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी है। जैसे-जैसे दिन गुजर रहा है। परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। रोते-रोते परिवार का हाल बुरा है।


गायब आर्मी के जवान विमलेश की पत्नी किरण और तथा 5 साल का बेटा सासाराम में ही रहते हैं।वे पल-पल विमलेश की खैरियत की सूचना पाने को बेताब हैं। पत्नी का रो-रो कर बुरा बुरा हाल है। वहीं मासूम को समझ नहीं आ रहा है कि उसके पापा आखिर कहां गए? अंतिम बार जब 20 फरवरी को बातचीत हुई थी, तो बताया था कि 20 मार्च तक होली के बाद वह छुट्टी लेकर घर आएंगे। लेकिन 25 फरवरी के बाद विमलेश से किसी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा। पूरे परिवार को अनहोनी की आशंका सता रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता