ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

हादसों का मंगलवार: सहरसा और सासाराम में रफ्तार ने ली दो की जान

SASARAM/SAHARSA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। मंगलवार को भी सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। सासाराम में एक महिला और सहरसा में एक पुरुष की मौत हो गयी है। इस घटना

हादसों का मंगलवार: सहरसा और सासाराम में रफ्तार ने ली दो की जान
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SASARAM/SAHARSA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। मंगलवार को भी सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। सासाराम में एक महिला और सहरसा में एक पुरुष की मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रोहतास के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। संझौली थाना क्षेत्र के मांनी गांव में दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में चंचल कुमार, रोशन राज और लव कुश कुमार शामिल है जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका इंदु देवी लिया गांव की रहने वाली बताई जा रही है। तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइक की सीधी टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब जाकर घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया है जहां घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


वही सहरसा में नियंत्रित बस की चपेट में चाचा-भतीजे आ गये। इस हादसे में चाचा की बस से कुचलकर मौत हो गयी जबकि भतीजा इस हादसे में बाल-बाल बच गया। दरअसल अनियंत्रित बस से कुचलकर 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राधे मिस्त्री के रूप में कि गई, जो जिले के जलई ओपी क्षेत्र के तेलवा पंचायत के नवादा टोला के रहने वाले बताए जाते हैं। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक अपने भतीजे के साथ बाईक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उन्हें कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई, उक्त घटना में उनका भतीजा बाल बाल बच गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। 


घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी स्थित धर्मकांटा के समीप की बताई जा रही है। घटना के सम्बंध में मृतक के भतीजे ने बताया कि वो अपने चाचा के साथ सहरसा आया था और काम निपटाकर वापस गाँव लौट रहा था। इसी दौरान कहरा कुटी स्थित धर्मकांटा के समीप अनियंत्रित बस के चपेट में आ गया। जिसमें उसके चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। इधर, सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.