ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

CM नीतीश का डिहरी दौरा रद्द, ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग कंपटीशन का नहीं करेंगे उद्घाटन

ROHTAS : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है रोहतास से जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा रद्द हो गया है. अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएम नीतीश अब नहीं कर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है रोहतास से जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा रद्द हो गया है. अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएम नीतीश अब नहीं करेंगे. पहली बार बिहार में इतने बड़ा आयोजन किया जा रहा है. ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग कंपटीशन की तैयारियां जोरो पर हैं. लेकिन कार्यक्रम की शुरुरात के ठीक एक दिन पहले सीएम का दौरा रद्द हो गया है.


रोहतास के डिहरी में 20 वां अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का पहली बार बिहार में आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता 10 से 15 फरवरी के बीच डेहर ऑन-सोन के बीएमपी-2 ग्राउंड में आयोजित की गई है. ADG मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. लेकिन की देर शाम BMP के डीजी एसके सिंघल ने दी कि सीएम का दौरा रद्द हो गया है.


बता दें कि इस प्रतियोगिता का पहली बाह बिहार में आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में पूरे भारत भर से पुलिस कर्मी भाग लेंगे. पिछले साल 738 पुलिसकर्मियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. इस बार उम्मीद है कि 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी इसमें भाग लेंगे. इसमें सिपाही से लेकर डीजी रैंक तक के अधिकारी शामिल होते हैं. इस प्रतियोगिता के लिए बिहार पुलिस ने वेबसाइट भी लॉन्च किया है. इस प्रतियोगिता में 7.75 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी. अभी तक 25 स्टेट ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर कंफर्म किया है.


शूटिंग चैंपियनशिप में अब तक 25 टीमों ने भाग लेने की सहमति दी है. इनमें आंध्र प्रदेश, असम राइफल, बिहार, बीएसएफ, चंड़ीगढ़, छत्तीसगढ़, सीआईएसएफ, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, आईटीबीपी, जम्मू-कश्मीर, केरल, नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड (एनएसजी), ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, नेशनल पुलिस अकादमी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल पुलिस की टीमें शामिल हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता