ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

सासाराम में गर्भवती महिला की मौत पर बवाल, अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं रहने का आरोप

मामला शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां प्रेग्नेंट महिला की मौत रेफर करने के दौरान हो गयी। गुस्साएं परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे जिसके कारण समय पर इलाज नहीं हुआ।

BIHAR POLICE
मौत पर हंगामा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

rohtas news: सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित घटिकन की रहने वाली एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रंजन कुमार की पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित रहा। 


बताया जाता है कि प्रसव पीड़ा होने के बाद खुशबू देवी को शिवसागर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। लेकिन अस्पताल में आने के कुछ ही घंटे बाद खुशबू देवी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया जाने लगा लेकिन तब तक खुशबू देवी की मौत हो गई। 


घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और सासाराम से वाराणसी जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। बाद में स्थानीय प्रशासन के प्रयास से सड़क जाम को हटाया गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे जिसके कारण सही पर इलाज शुरू नहीं किये जाने के कारण महिला की मौत हो गयी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता