ब्रेकिंग
बिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंड

Rohtas News: छठ पूजा के तीसरे दिन सोन नदी में डूबे 5 युवक, एक व्रती की मौत

ROHTAS: खबर रोहतास जिला से है। जहां तिलौथू थाना क्षेत्र में सोन नदी में छठ व्रत के दौरान एक छठ व्रत करने वाले युवक सहित पांच युवक डूब गए। जिसमें मंटू कुमार नामक 31 वर्षीय छठ व

Rohtas News: छठ पूजा के तीसरे दिन सोन नदी में डूबे 5 युवक, एक व्रती की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: खबर रोहतास जिला से है। जहां तिलौथू थाना क्षेत्र में सोन नदी में छठ व्रत के दौरान एक छठ व्रत करने वाले युवक सहित पांच युवक डूब गए। जिसमें मंटू कुमार नामक 31 वर्षीय छठ व्रत करने वाले युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक बबलू कुमार तथा सुखारी यादव की तलाश की जा रही है। वहीं दो अन्य युवकोंं को लोगों ने गहरे पानी से निकाल लिया है। इन लोगों की स्थिति सामान्य है।


 बताया जाता है की छठ को लेकर आज डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया जा रहा था। इसी दौरान यह लोग सोन नदी में स्नान कर रहे थे। लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण सभी डूबने लगे। शोर एवं हंगामा होने पर किसी तरह सभी को निकालने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन मंटू कुमार नामक छठ व्रत करने वाले युवक की मौत हो गई। 


जबकि बबलू कुमार एवं सुखारी यादव अभी भी लापता है। उसके अलावा दो अन्य युवक को लोगों ने गहरे पानी से निकाल लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में रखा गया। बता दे कि इस दौरान गोताखोर सोन नदी में डूबे युवकों की तलाश में लग गई है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता