ब्रेकिंग
पटना में हजारों घरों पर नगर निगम की नजर! दुकान-दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान, नोटिस के बाद देना होगा जवाब10वीं पास हैं... तो ये खबर आपके काम की है! बिहार में 21 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, 2 महीने में पूरी होगी प्रक्रिया, जानिए पूरी डिटेलबिहार में इस बाइपास निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी, 10,351 लाख की लागत से बनेगी 12.60 किमी लंबी सड़क; इन लोगों की राह होगी आसानबिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायलमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडपटना में हजारों घरों पर नगर निगम की नजर! दुकान-दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान, नोटिस के बाद देना होगा जवाब10वीं पास हैं... तो ये खबर आपके काम की है! बिहार में 21 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, 2 महीने में पूरी होगी प्रक्रिया, जानिए पूरी डिटेलबिहार में इस बाइपास निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी, 10,351 लाख की लागत से बनेगी 12.60 किमी लंबी सड़क; इन लोगों की राह होगी आसानबिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायलमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंड

तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

रोहित कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में राजद की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है और बांकीपुर उपचुनाव में जनता जवाब देगी।

बिहार न्यूज
राहुल गांधी के पद चिन्हों पर चल रहे तेजस्वी यादव: रोहित
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। रोहित सिंह ने कहा की राहुल गांधी के पद चिह्नों पर चलते हुए तेजस्वी यादव विदेश में अपनी पार्टी के लिए जमीन तलाश रहे हैं। 


रोहित ने कहा की मुख्यमंत्री विकास पुरुष सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। बांकीपुर की जनता उपचुनाव में इस बार भी राजद को सबक सिखाएगी। तेजस्वी यादव का दाल गलने वाला नहीं है। तेजस्वी का राजनीतिक जमीन और जमीर समाप्त हो चुका है।


मीडिया से बातचीत करते हुए रोहित कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राजकुमार बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चार्जशीटेड क्रिमिनल तेजस्वी यादव लापता हैं। अपने दल के स्थापना दिवस समारोह में भी उन्होंने शिरकत नहीं किया। सुनते हैं कि युरोप की यात्रा पर गये हुए हैं।


उन्होंने आगे कहा कि अपने बड़े भाई राहुल गांधी के पद चिन्हों पर चलते हुए राज्य के अंदर अपने दल को कमजोर करके विदेशों में राष्ट्रीय जनता दल के लिए नई जमीन तलाशने के लिए टेलिस्कॉप, बाइस्कॉप और माइक्रोस्कॉप लेकर बाबू तेजस्वी यादव यूरोप में घूम रहे हैं।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी बांकीपुर की सम्मानित जनता आपकी मट्टी पलिद करने का सर्टिफिकेट देने का इंतजार कर रही है। चिंता मत कीजिए। बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। 


वही आगे कहा कि बिहार अपने लोकप्रिय नेता एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है। राजद के नेताओं का दाल बिहार में नहीं गलेगी। रोहित सिंह ने सलाह दी कि अब नए देश में अपने लिए जमीन तलाश लीजिए, क्योंकि आपकी जमीन खिसक चुकी है और आपके स्वयं का जमीर मर चुका है।