ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

पुलिस की गश्ती गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, होमगार्ड जवान सहित 3 की मौत

MUZAFFARPUR : लॉकडाउन खत्म होते ही तेज रफ्तार का कहर फिर से सड़कों पर देखने को मिलने लगा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : लॉकडाउन खत्म होते ही तेज रफ्तार का कहर  फिर से सड़कों पर देखने को मिलने लगा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. 


पहला हादसा  मुजफ्फरपुर के कांटी थाना के एचएच28 छपरा काली मंदिर के पास की है. जहां कांटी पुलिस के गश्ती गाड़ी में एक बेलगाम ट्रक ने ठोकर मार दी, जिसमें होम गार्ड के जवान व ट्रक चालक की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में तीन पुलिस वाले गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायल पुलिस वालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. 

वहीं दूसरी घटना जिले के सकरा थाना इलाक के मिश्रौलिया में हु.ई जहां बेलगाम वाहन ने दो को रौंदा  दिया. जिससे एक कि मौत मौके पर ही हो गई वहीं दूसरा शख्स गंभीर रुप से घायल है.  मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया निवासी निवासी राम प्रसाद राम के 22 साल के पुत्र सुजीत कुमार के  रूप में हुई है. हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें