ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

RJD विधानमंडल दल की बैठक शुरू, बाहर रखवाया गया विधायकों का फोन; BJP ने भी बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग

PATNA : बिहार में सियासी उलटफेर को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर आज तस्वीर साफ हो सकती है। आज आरजेडी विधायक दल की बैठक शुरूहो गई है। ये तमाम संकेत बता रहे हैं कि आरजेडी और जेडीयू के र

RJD विधानमंडल दल की बैठक शुरू, बाहर रखवाया गया विधायकों का फोन; BJP ने भी बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सियासी उलटफेर को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर आज तस्वीर साफ हो सकती है। आज आरजेडी विधायक दल की बैठक शुरूहो गई है। ये तमाम संकेत बता रहे हैं कि आरजेडी और जेडीयू के रास्ते अलग हो गए है। जेडीयू के सासंदों ने मोदी-नीतीश साथ को जरूरी बताना शुरू कर दिया है। वहीं, राजद के विधायक अब नीतीश कुमार के खिलाफ बोलना शुरू कर चुके हैं। इस बीच तेजस्वी के सरकारी आवास पर राजद विधायक की बैठक जारी है। इस बैठक में गए विधायकों का फोन बाहर रखवा लिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में सियासी हलचल के बीच आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो गई है। सभी विधायक तेजस्वी यादव के 5 देशरत्न मार्ग आवास पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा बैठक में आरजेडी के बड़े नेता भी पहुंचे हैं। यहां पहुंचने वाले सभी विधायकों और नेताओं के फोन बाहर रखवाए गए हैं। इससे पहले राबड़ी आवास पहुंचे पार्टी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि विधायक दल की बैठक के बाद सब कुछ स्पष्ट कर दिया जाए। 


वहीं, भाजपा के विधायक दल की बैठक से पहले बीजेपी ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। जो थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। कोर कमिटी के सदस्य प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना पहुंच चुके हैं।  बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक चाणक्य होटल में शुरू हो गई है. इस बैठक में मौजूदा सियासी घटनाक्रम को लेकर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय होगी।