ब्रेकिंग
खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी

गोपालगंज में एक ही रात दो घरों में भीषण चोरी, 20 लाख की संपत्ति लेकर फरार हुए चोर, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के पडरौना पट्टी गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाया। नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 15 से 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पडरौना पट्टी गांव में हुई इस चोरी की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। चोर दोनों घरों से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आ रही है।


घटना थावे थाना क्षेत्र के पडरौना पट्टी गांव की है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों में परिवार के सदस्य नियमित रूप से मौजूद नहीं रहते हैं। अशोक सिंह विदेश में रहते हैं और उनका परिवार लखनऊ में रहता है। वहीं सेना से सेवानिवृत्त जोगिंदर सिंह कोलकाता में रहते हैं, जबकि उनके पुत्र रवि कुमार आयकर विभाग में कार्यरत हैं और कोलकाता में पदस्थापित हैं।


इसी का फायदा उठाकर चोरों ने दोनों मकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए।


चोरी की सूचना मिलते ही थावे थानाध्यक्ष विभा कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दोनों घरों का बारीकी से निरीक्षण किया और कई घंटों तक घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस टीम ने चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले हैं।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों घरों से करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। हालांकि चोरी गए सामान का वास्तविक आकलन परिवार के सदस्यों के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


वहीं धतिवना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह ने इलाके में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित पुलिस गश्ती नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जल्द चोरी कांड का उद्भेदन करने और रात की गश्ती व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है।


गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट