ब्रेकिंग
बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

राजद विधायक बच्चा पांडे पर FIR दर्ज, पूर्व MLC टुन्ना पांडये पर भी प्राथमिकी

SIWAN : राजद विधायक बच्चा पांडे पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व विधान पार्षद टुन्ना पांडये पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों भाइयों को यह प्राथमिकी उनके चचेरे भाई राकेश

राजद विधायक बच्चा पांडे पर FIR दर्ज, पूर्व MLC टुन्ना पांडये पर भी प्राथमिकी
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : राजद विधायक बच्चा पांडे पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व विधान पार्षद टुन्ना पांडये पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों भाइयों को यह प्राथमिकी उनके चचेरे भाई राकेश पांडे ने ही दर्ज कराया है. दरौली थाने में दर्ज प्राथमिकी में दोनों भाईयों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. 


दोनों के चचेरे भाई ने तकरीबन 1 महीने पहले दरौली थाने में इन दोनों के खिलाफ आवेदन दिया था. उन्‍होंने विधायक बच्‍चा पांडे पर जाने से मारने की धमकी देने, घर में चोरी कराने और मारपीट करने का आरोप लगाया था. अब दरौली पुलिस ने राजद विधायक और पूर्व विधानपार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आवेदन की जांच करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है.


दोनों नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बच्‍चा पांडे और टुन्‍ना पांडे के खिलाफ 24 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था, लेकिन इसकी सूचना अब जाकर सर्वजनिक हुई है.


मामला जनप्रतिनिधि से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने पहले इसकी पूरी छानबीन की. जांच में पीड़ित पक्ष के अरोप से संतुष्‍ट होने के बाद पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है.  

टैग्स