ब्रेकिंग
बिहार में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशएक रील की चाहत पड़ी भारी… उलाई नदी के गहरे पानी में उतरा युवक, डूबने से दर्दनाक मौतबिहार राज्य योजना पर्षद् के उपाध्यक्ष 'देवेश कुमार' ने संभाला पदभार, ''नीति आयोग की तर्ज पर बनेगा बिहार का प्रमुख थिंक टैंक''शर्मनाक: डायन बताकर महिला से मारपीट, बचाने आए बेटे पर भी जानलेवा हमला; दोनों की हालत गंभीरश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा..'सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए'बिहार में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशएक रील की चाहत पड़ी भारी… उलाई नदी के गहरे पानी में उतरा युवक, डूबने से दर्दनाक मौतबिहार राज्य योजना पर्षद् के उपाध्यक्ष 'देवेश कुमार' ने संभाला पदभार, ''नीति आयोग की तर्ज पर बनेगा बिहार का प्रमुख थिंक टैंक''शर्मनाक: डायन बताकर महिला से मारपीट, बचाने आए बेटे पर भी जानलेवा हमला; दोनों की हालत गंभीरश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा..'सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए'

रीतलाल के हमशक्ल विधायक को देख स्पीकर हुए कंफ्यूज, जानिए.. विधानसभा में क्या हुआ

PATNA : कहा जाता है कि एक जैसी शक्ल वाले दो लोग दुनिया में किसी ने किसी जगह जरूर होते हैं. आज बिहार विधानसभा में जो कुछ हुआ उसके बाद यह है चर्चा खूब तेज रही कि आखिर आरजेडी के

रीतलाल के हमशक्ल विधायक को देख स्पीकर हुए कंफ्यूज, जानिए.. विधानसभा में क्या हुआ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कहा जाता है कि एक जैसी शक्ल वाले दो लोग दुनिया में किसी ने किसी जगह जरूर होते हैं. आज बिहार विधानसभा में जो कुछ हुआ उसके बाद यह है चर्चा खूब तेज रही कि आखिर आरजेडी के 2 विधायकों का चेहरा एक दूसरे से इतना कैसे मिल सकता है. दरअसल, आरजेडी विधायक रीतलाल यादव और फतेह बहादुर का चेहरा एक दूसरे से काफी मिलता है. 


यही वजह रही कि आज विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान जब आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सवाल पूछने के लिए खड़े हुए तो स्पीकर विजय कुमार सिन्हा भी कंफ्यूज हो गए. विजय कुमार सिन्हा को पलभर के लिए लगा कि फतेह बहादुर रीतलाल यादव हैं. अध्यक्ष ने कहा आप ही हैं फतेहबहादुर. अध्यक्ष के टिपणी के बाद कई कानाफूसी करने लगे. अध्यक्ष ने टोका अरे आप लोग ऐसे क्यों देख रहे हैं.


दरअसल, रोहतास के एक युवक के लापता होने का मामला राजद विधायक फतेहबहादुर ने उठाया. जब अध्यक्ष ने नाम पुकारा तो फतेहबहादुर अपनी सीट से उठे लेकिन अध्यक्ष फतेहबादुर और रीत लाल यादव में कंफ्यूज हो गये. पहले तो अध्यक्ष ने कहा कि आप नहीं, फिर बोले अच्छा आप ही हैं तो सवाल पूछिए.


दरअसल, रीतलाल यादव और फतेह बहादुर का हेयर स्टाइल से लेकर कद काठी और चेहरा एक दूसरे से काफी मेल खाता है. रीतलाल यादव और फतेह बहादुर को लेकर काफी देर तक सदन में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्षी तक के लोग चर्चा करते रहे.



टैग्स